हेयर स्पा घर पर कैसे करें: आसान तरीके से जानें | Glow Derm
एक बार फिर Glow Derm में आपका स्वागत है, आज के समय में बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो गया है। बालों की चमक, मजबूती और उसकी खूबसूरती बनाए रखने के लिए बालों में हेयर स्पा एक शानदार उपाय है।
लेकिन पार्लर में हेयर स्पा करवाना आज के समय में काफी महंगा हो गया है, तो क्यों ना हम अपने घर पर ही हेयर स्पा कर ले। यह बहुत ही आसान और आरामदायक तरीका है।
हम इस लेख के माध्यम से आपके घर पर ही हेयर स्पा करने का बहुत ही सरल उपाय बताएंगे। जिसे अपना कर आप अपने बालों में बहुत ही आसानी से हेयर स्पा कर सकते हैं। आप यकीन मानिए या हेयर स्पा आपको पार्लर जैसा ही रिजल्ट देगा।
हेयर स्पा क्या हैं?
हेयर स्पा बालों की देखभाल के लिए किया जाता है, जो बालों और स्कैल्प को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह बालों की गहराई से सफाई, पोषण और कंडीशनिंग करता है।
हेयर स्पा न केवल आपके बालों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसके साथ-साथ उनके प्राकृतिक चमक को भी वापस लाने में काफी मदद करता है।
घर पर हेयर स्पा करने के लिए सामग्री
आपके घर पर हेयर सपा बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।
- तेल: नारियल तेल, जैतून का तेल, या बादाम का तेल का उपयोग करें।
- शैंपू: हल्का और सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग करें।
- कंडीशनर: आपने बालों के प्रकार के अनुसार कंडीशनर का उपयोग करें।
- हेयर मास्क: बाजार में उपलब्ध हेयर मास्क या घरेलू सामग्री जैसे अंडा, दही, या एलोवेरा का उपयोग करें।
- तौलिया: गर्म पानी में भिगोई हुई तौलिया का उपयोग करें।
- कंघी: चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें।
घर पर हेयर स्पा करने के तरीका
आप निम्नलिखित विधियों को अपना कर घर पर ही हेयर स्पा कर सकते हैं -
तेल मालिश (ऑयलिंग)
- अपने बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए उसमें अच्छी क्वॉलिटी का तेल मालिश करें।
- सबसे पहले अपनी पसंद का अच्छी क्वॉलिटी का तेल हल्का गर्म करें।
- इसके बाद आप अपने बालों में अपने उंगलियों से बालों की जड़ों में मसाज करें।
- कोशिश करें कि आप अपने बालों में तेल का मसाज 10-15 मिनट तक करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े।
भाप (स्टीम)
- आप आपके बालों की नमी को बनाए रखने और उसे पोषण देने में काफी मदद करती है।
- सबसे पहले आप एक टॉवल को गर्म पानी में भिगोएं।
- फिर उसके बाद इसे निचोड़कर अपने सिर पर लपेटें।
- इसे अपने सिर पर 10-15 मिनट तक रहने दें।
शैंपू करें
- अपने बालों की सफाई के लिए उसमें हल्का शैंपू इस्तेमाल करें।
- फिर उसके बाद आप गुनगुने पानी से अपने बाल धोएं।
- ध्यान रखें कि, शैंपू से आपके बालों की नमी न छिने। इसीलिए अच्छी क्वॉलिटी का शैंपू का इस्तेमाल करें।
हेयर मास्क लगाएं
- अपने बालों को पोषण देने के लिए बालों में हेयर मास्क लगाना जरूरी है।
- अगर आप बाजार में मिलने वाले मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मास्क के पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें।
घरेलू मास्क बनाने के लिए:
- दही और शहद: एक छोटे कटोरे में अपने आवश्यकता के अनुसार 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
- एलोवेरा और नारियल तेल: एक छोटे कटोरे में अपने आवश्यकता के अनुसार एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
इन दोनों में से किसी एक मास्क को अपने बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें।
कंडीशनिंग
अपने बालों को शैंपू के बाद कंडीशनर के मदद से नरम और चमकदार बनाएं।
- अपने बालों के सिरे पर कंडीशनर लगाएं।
- फिर आप 5 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
ड्राई और स्टाइल करें
- अपने बालों को हल्के से तौलिये के मदद से सुखाएं।
- अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
- अब आप चौड़े दांतों वाली कंघी से अपने बाल सुलझाएं।
हेयर स्पा के फायदे
- आपके बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
- आपके बालों का झड़ना कम होता है।
- रूखे और बेजान बालों में जान आ जाती है।
- आपके बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
- आपका तनाव कम होता है और आप रिफ्रेश महसूस करते हैं।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
यहां हम कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके उतर बता रहे हैं -
हेयर स्पा कितने समय में एक बार करना चाहिए?
आपको अपने बालों में हेयर स्पा महीने में एक से दो बार ही करना बेहतर माना जाता है।
क्या हेयर स्पा सभी बालों के लिए फायदेमंद है?
हेयर स्पा सभी प्रकार के बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है इससे आपके बाल लंबे समय तक स्वच्छ और स्वस्थ बने रहते हैं।
क्या घर पर हेयर स्पा का असर पार्लर जैसा होता है?
बालों में अगर हेयर स्पा सही तरीके से किया जाए तो इसका असर काफी हद तक पार्लर जैसा ही होता है।
घरेलू हेयर मास्क कौन-कौन से होते हैं?
हर प्रकार के बालों के लिए दही-शहद, एलोवेरा-नारियल तेल, और अंडा-शहद जैसे मास्क बेहतरीन साबित होता हैं।
हेयर स्पा करने में कितना समय लगता है?
अगर आप अपने घर पर ही अपने बालों में हेयर सपा करते हैं तो इसमें लगभग एक से डेढ़ घंटा का समय लग सकता है।
क्या हेयर स्पा से बालों का झड़ना रुकता है?
बालों में नियमित रूप से हेयर सपा करने से बालों का झड़ना काफी हद तक काम हो जाता है, और आपके बाल लंबे समय तक तरों ताजा और स्वस्थ बने रहते हैं।
सर्दियों में हेयर स्पा कैसे करें?
अगर आप सर्दियों के मौसम में हेयर सपा अपने बालों में रहते हैं तो ध्यान रखें कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और मॉइश्चराइजिंग हेयर मास्क जरूर लगाए।
निष्कर्ष
घर पर अपने बालों में हेयर सफा करना काफी आसान और आरामदायक होता है यह न केवल आपके बालों को पोषण देता है बल्कि आपको रिलैक्स भी महसूस करता है और इसके साथ-साथ इसमें लागत भी बहुत कम से कम होता है।