क्या बालों में रात को तेल लगाना हानिकारक हो सकता है? स्टडी रिपोर्ट!
एक बार फिर Glow Derm में आपका स्वागत है। हम अपने बालों की देखभाल के लिए उसमें नियमित रूप से तेल लगाते हैं यह एक पुरानी परंपरा है। खासकर भारत में बचपन से ही हमें या सिखाया जाता है, कि बालों में तेल लगाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि, रात भर तेल लगाकर सोना आपके बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। वर्तमान समय के कुछ स्टडी के रिपोर्ट और विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत आपके बालों को और एस्केप के लिए सही नहीं हो सकती।
इस लेख के माध्यम से हम इस विषय पर गहराई से चर्चा करेंगे कि क्या रात भर तेल लगा कर सोने से सच में बालों का नुकसान होता है या यह सिर्फ एक मिथक है।
रात में बालों में तेल लगाने की परंपरा और मान्यताएँ
हमारे घरों में अक्सर बुजुर्ग सलाह देते हैं कि, सोने से पहले अपने बालों में तेल लगाना चाहिए। ताकि यह अच्छी तरह स्कैल्प में समा जाए और हमारे बालों को पोषण मिल सके। यह आदत ज्यादातर दादी नानी के नुस्खे से चली आ रही है और बहुत से लोग इसे बिना सोचे समझे अपनाते भी हैं।
परंपरागत मान्यताएँ:
- तेल से बाल मजबूत होते हैं – रातभर बालों में तेल लगा कर सोने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
- बालों की ग्रोथ तेज होती है – कई लोग मानते हैं कि तेल लगाने से हमारे बाल जल्दी बढ़ते हैं।
- डैंड्रफ कम होता है – यह भी माना जाता है कि तेल लगाने से हमारे सिर की खुश्की दूर होती है।
हालांकि, आज के समय में इसे वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं।
स्टडी रिपोर्ट: क्या रात में तेल लगाकर सोना सही है?
हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा कुछ स्टडीज और डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि, रात को बालों में तेल लगाना यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता बल्कि, कुछ मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
स्कैल्प के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं
हमारे त्वचा की तरह, हमारे सर की त्वचा भी छोटे-छोटे रोम छिद्रों से बनी होती है। जब हम ज्यादा देर तक अपने बालों में तेल लगाए रखते हैं, तो यह छिद्र बंद हो सकते हैं जिससे -
- हमारे स्कैल्प पर फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
- हमारे बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
- हमारे स्कैल्प पर मुंहासे (फॉलिकुलाइटिस) हो सकते हैं।
गंदगी और धूल जमा हो सकती है
अगर आप अपने बालों में रात भर तेल लगाकर सोते हैं, तो इससे आपके तकिया और चादर पर धूल और बैक्टीरिया जमा हो सकती है। इससे आपके स्कैल्प पर इंफेक्शन या खुजली की समस्या हो सकती है।
ज्यादा तेल से बाल कमजोर हो सकते हैं
अपने बालों को जरूरत से ज्यादा पोषण देने की कोशिश में हम कभी-कभी उन्हें नुकसान पहुँचा देते हैं। बालों में ज्यादा तेल लगाने से:
- हमारे बाल चिपचिपे और कमजोर हो सकते हैं।
- हमारे बाल ज्यादा धूल और प्रदूषण को अपने तरफ आकर्षित कर सकते हैं।
- बालों को धोने के दौरान हमारे बालों का टूटना ज्यादा हो सकता है।
डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन का खतरा
अगर आपकी स्कैल्प पहले से ही ऑयली (तेलीय) है, तो आप अपने बालों में रात भर तेल लगाने से बचें। इसके अलावा, फंगल इन्फेक्शन आपके बालों में होने की संभावना ज्यादा रहती है।
तो क्या रातभर तेल लगाना पूरी तरह गलत है?
नहीं, यह सब तरह से सही नहीं है, रात में तेल लगाने से सभी को नुकसान नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि:
आपकी स्कैल्प का प्रकार (ऑयली, ड्राई या नॉर्मल) कैसा है।
आप अपने बालों में किस तरह का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं।
आप अपने बालों में कितनी देर तक तेल लगाए रखते हैं।
अगर आपके स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई है, तो अपने बालों में हल्का सा तेल लगाकर सोना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन, अगर आपकी स्कैल्प पहले से ही बहुत ऑयली है, तो आप रात के समय अपने बालों में तेल लगाने से परहेज करें।
रात में तेल लगाने के सही तरीके
अगर आप भी अपने बालों में रात के समय तेल लगाना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां को अपनाकर इसके नुकसान से बच सकते हैं जैसे की -
हल्का तेल चुनें
अगर आपको अपने बालों में रात भर तेल लगाना ही है, तो आप नारियल तेल, बादाम तेल या आर्गन का तेल जैसे हल्के तेल का चुनाव करें। यह आपके बालों के रोमछिद्र में जल्दी समा जाते हैं और रोमछिद्र बंद नहीं करते।
जरूरत से ज्यादा तेल न लगाएं
बालों में ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प पर तेल बिल्डअप हो सकता है। आपके लिए तेल के कुछ बंदे ही काफी है।
तेल लगाने से पहले हल्की मसाज करें
अपने बालों में तेल को लगाते समय अच्छे से अपने इसके स्कैल्प में सामान देने का प्रयास करें, और हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक अपने बालों में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा।
तेल लगाने के बाद सिर को खुला रखें
अगर आप अपने बालों में तेल लगाकर सो रहे हैं, तो अपने बालों को खुला रखें। टाइट चोटी या बंद बनाने से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं और धीरे-धीरे टूट भी सकते हैं।
तकिए का ध्यान रखें
बालों में तेल लगाकर सोने से आपके तकिए पर गंदगी जमा हो सकती है इसीलिए तकिए पर कोई पुराना तौलिया या कॉटन का कपड़ा रखें। इससे आपका बिस्तर भी साफ रहेगा।
ज्यादा देर तक न रखें
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, तो बेहतर होगा कि आप सिर्फ एक से दो घंटे के लिए अपने बालों में तेल लगाए और उसे गुनगुने पानी से धो ले।
तेल लगाने का सही समय क्या है?
अगर रातभर बालों में तेल लगाना सही नहीं है, तो फिर बालों में तेल लगाने का सही समय क्या है?
- सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप नहाने से 1-2 घंटे पहले अपने बालों में तेल लगाएं।
- अपने बालों को हल्के गुनगुने तेल से मसाज करें ताकि तेल जल्दी स्कैल्प में समा जाए।
- ध्यान रखें कि, आप अपने बालों में ज्यादा तेल न लगाएं ताकि धोने में दिक्कत न हो।
- बालों में हफ्ते में 2-3 बार तेल लगाना ही पर्याप्त होता है।
निष्कर्ष
रात के समय में तेल लगाकर सोना सभी के लिए सही नहीं होता। अगर आपकी स्कैल्प पहले से ही ऑयली है, या आपको डेंड्रफ की समस्या है, तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
इसके अलावा, ज्यादा देर तक बालों में तेल लगाने से बालों के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं जिससे आपके बाल झड़ सकते हैं या स्कैल्प इनफेक्शन हो सकता है।
अगर आपको तेल लगाना ही है, तो हल्का तेल का चुनाव करें और तेल को कम मात्रा में लगाए और इससे ज्यादा देर तक अपने बालों में ना रखें।
नहाने से एक या दो घंटा पहले तेल लगाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है, तो अगली बार आप रात भर तेल लगाने की सोचे तो अपने बालों की जरूरत को समझें और उसी हिसाब से फैसला लेने का प्रयास करें।
रात में तेल लगाने से जुड़ी सबसे ज्यादा पूछी जाने वाली सवाल FAQs
रात में तेल लगाने से जुड़ी यहां कुछ मुख्य सवाल मौजूद हैं -
क्या हर किसी को रात में बालों में तेल लगाकर सोना चाहिए?
यह हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता अगर आपकी स्कैल्प तैलीय या डैंड्रफ से प्रभावित है, तो आपको अपने बालों में तेल लगाकर रात भर सोने से परहेज करना चाहिए।
कौन सा तेल रात में लगाने के लिए सबसे अच्छा होता है?
हल्के तेल जैसे नारियल तेल, बादाम तेल या आर्गन का तेल रात में लगाने के लिए काफी अच्छे होते हैं। क्योंकि, यह स्कैल्प में जल्दी समा जाते हैं और इससे हमारे रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं।
क्या रातभर तेल लगाने से बाल झड़ सकते हैं?
ज्यादा देर तक तेल लगाने से हमारे स्कैल्प के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे हमारे बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं।
अगर रातभर तेल लगाना सही नहीं है, तो फिर तेल कब लगाना चाहिए?
नहाने से एक से 2 घंटे पहले बालों में तेल लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे तेल हमारे बालों में अच्छे से समा जाता है और धोने में भी आसानी होती है।
क्या रात में तेल लगाने से डैंड्रफ कम होता है?
बालों में तेल लगाकर रात भर सोने से डेंड्रफ की समस्या बढ़ सकता है। खासकर, अगर आपकी स्कैल्प पहले से ही बहुत ज्यादा तैलीय प्रकार के हैं। इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
क्या रोज़ तेल लगाना जरूरी है?
हफ्ते में दो से तीन बार ही बालों में तेल लगाना उचित माना जाता है। रोजाना तेल लगाने से स्कैल्प पर गंदगी और धूल जम सकती है इससे आपके बाल कमजोर और आगे चलकर टूट सकते हैं।
क्या रात में तेल लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है?
बालों में तेल लगाने से उसकी जड़ों को पोषण जरूर मिलता है लेकिन, केवल रात भर तेल लगाकर सोने से बालों की ग्रोथ तेज नहीं होती। इसके लिए जरूरी है सही खान-पान, नियमित मसाज और सही हेयर केयर रूटिंग अपनाना।