बालों की देखभाल में पानी का तापमान क्यों मायने रखता है?
एक बार फिर Glow Derm में आपका स्वागत है। आज के समय में हम अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अक्सर हम यह बुनियादी चीज को अंदर नजर अंदाज कर देते हैं - पानी का तापमान।
गर्म पानी से नहाने का आराम तो हम सभी को पसंद होता है लेकिन, क्या आप जानते हैं? कि बालों को ठंडा पानी से धोने के कई फायदे और वैज्ञानिक अध्ययनों द्वारा प्रमाणित है। यह लेख बालों पर ठंडे पानी के प्रभाव को गहराई से समझाएगा और बताएगा कि यह तरीका वाकई काम करता है या नहीं।
बालों की संरचना और पानी के तापमान का प्रभाव
हमारे बाल तीन परतों से बने होते हैं:
- क्यूटिकल (बाहरी परत): यह परत आपके बालों की सुरक्षा करती है और चिकनाई प्रदान करती है।
- कॉर्टेक्स (मध्य परत): यह परत आपके बालों की मजबूती और रंग के लिए ज़िम्मेदार हैं।
- मेडुला (आंतरिक परत): यह परत आपके बालों का कोर, जो प्रोटीन और वसा से भरपूर होता है उसके लिए जिम्मेवार हैं।
गर्म vs. ठंडा पानी: क्या होता है बालों के साथ?
गर्म पानी और ठंडे पानी से बालों को धोने के संबंध में यहां कुछ मुख्य सुझाव दिए गए हैं -
गर्म पानी (38°C से अधिक):
- 38°C से अधिक गर्म पानी से आपके बालों के क्यूटिकल्स को खोल देता है, जिससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
- 38°C से अधिक गर्म पानी आपके स्कैल्प के नेचुरल ऑयल (सीबम) को धो देता है, जिससे आपके बालों में ड्राइनेस और डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है।
- 38°C से अधिक गर्म पानी आपके बालों के प्रोटीन (केराटिन) को नुकसान पहुंचा सकता है।
ठंडा पानी (20-25°C):
- ठंडा पानी आपके बालों के क्यूटिकल्स को बंद कर देता है, जिससे आपके बाल चमकदार और स्मूद बनते हैं।
- ठंडा पानी आपके स्कैल्प के पोर्स को टाइट करता है, जिससे आपके बालों में गंदगी और बैक्टीरिया का प्रवेश कम होता है।
- ठंडा पानी आपके बालों में नेचुरल ऑयल को बरकरार रखता है, जो आपके बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
बालों को ठंडे पानी से धोने के 9 वैज्ञानिक रूप से सिद्ध फायदे
यहां वैज्ञानिक शोध के अनुसार कुछ तर्क दिए है ठंडे पानी से बालों को धोने के संबंध में -
बालों की चमक बढ़ाए (Sealed Cuticles)
ठंडा पानी हमारे बालों की बाहरी परत को बंद कर देता है, जिससे हमारे बाल सूर्य का प्रकाश को बेहतर तरीके से रिफ्लेक्ट करते हैं और इसके कारण हमारे बालों में प्राकृतिक चमक पैदा होती है।
बालों का झड़ना कम करे (Reduced Hair Fall)
गर्म पानी हमारे स्कैल्प को ड्राई करके बालों की जड़ों को कमजोर बन सकता है। ठंडा पानी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे हमारे बाल मजबूत होते हैं।
डैंड्रफ और खुजली से राहत (Anti-Dandruff)
ठंडा पानी हमारे स्कैल्प को ओवरड्राई होने से बचाने का कार्य करता है जो डैंड्रफ को प्रमुख कारण है। यह फंगल इन्फेक्शन के जोखिम को भी काम करने का कार्य करता है।
बालों को डैमेज होने से बचाए (Prevents Protein Loss)
गर्म पानी हमारे बालों के केराटिन प्रोटीन को नष्ट करने का क्षमता रखता है। ठंडा पानी इस प्रोटीन को सुरक्षित बनाए रखता है जिससे हमारे बाल कम टूटते हैं।
स्कैल्प के पोर्स को टाइट करे (Tightened Pores)
ठंडा पानी हमारे स्कैल्प के रोमछिद्रों को सिकोड़ देता है जिससे धूल और प्रदूषण के कारण हमारे बालों में गंदगी जमा नहीं हो पाते और हमारे बाल लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बने रहते हैं।
हेयर कलर को लंबे समय तक बरकरार रखे (Color Protection)
अगर आप भी अपने बालों में कलर करवाए हैं, तो ठंडा पानी कलर को फीका होने से बचाता है। अचानक सिर पर गर्म पानी डालना बालों में किए गए कलर के वॉल्यूम को कम कर देता है।
तेलों को संरक्षित करे (Natural Oil Retention)
सीबम या नेचुरल ऑयल हमारे बालों को हाइड्रेट रखने का कार्य करता है ठंडा पानी से इसे हमारे बालों में बरकरार रखता है। जबकि गर्म पानी इसे धो देता है।
गर्मी के नुकसान से बचाव (Heat Damage Prevention)
ब्लो ड्रायर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने के बाद ठंडे पानी से बालों को धोने पर बालों की सेल्स शांत होती है, जो बालों की डैमेज को कम करने का कार्य करती है।
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा (Stimulated Hair Growth)
ठंडा पानी स्कैल्प के ब्लड वेसल्स को एक्टिवेट करने का कार्य करता है जिससे हमारे बालों में पोषक तत्व जड़ों तक पहुंचाते हैं। और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
ठंडे पानी से बाल धोने का सही तरीका
आप निम्नलिखित विधियों को अपना कर ठंडे पानी से बालों को अच्छे तरह से अपने बालों को साफ कर सकते हैं-
पानी का आदर्श तापमान: 20-25°C (नॉर्मल रूम टेम्परेचर)
- सबसे पहले अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से गीला करें।
- फिर इसके बाद अपने बालों में शैम्पू लगाकर अच्छी तरह स्कैल्प मसाज करें।
- ध्यान रखें कि आप ठंडे पानी से शैम्पू और कंडीशनर धोएं।
- इस प्रक्रिया के अंत में 1-2 मिनट तक ठंडे पानी का फ्लो बालों पर चलाएं।
सावधानियाँ:
- अधिक सर्दियों में बहुत ठंडे पानी का इस्तेमाल अपने बालों को धोने के लिए न करें।
- अगर आपका स्कैल्प संवेदनशील है, तो पहले आप डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
वैज्ञानिक शोध और विशेषज्ञों की राय
यहां कुछ वैज्ञानिक शोध मौजूद हैं ठंडा पानी से बालों को धोने के संबंध में -
2018 का अध्ययन (जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस)
जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस द्वारा 2018 में शोध के फलस्वरूप यह पाया गया कि ठंडे पानी से धोने वाले लोगों के बालों में 30% अधिक चमक और 20% कम टूटन थी।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिखा गुप्ता का कहना है "ठंडा पानी आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। यह विशेष रूप से रंगे हुए या केमिकल ट्रीटमेंट वाले बालों के लिए काफी फायदेमंद है।"
निष्कर्ष
बालों को ठंडा पानी से धोना निश्चित रूप से फायदेमंद है, खासकर अगर आपके बाल रूखे, डैमेज्ड, या रंगे हुए हैं। हालांकि, इसे संतुलित और सुरक्षित तरीके से आपको अपनाना चाहिए।
अपने बालों को धोने के लिए पहले गुनगुने पानी से सफाई शुरू करें और अंत में ठंडा पानी का इस्तेमाल करें। यह तरीका आपके बालों को स्वास्थ्य चमकदार और मजबूत बनाए रखने में काफी मदद करेगा।
FAQ
यहां कुछ मुख्य सवाल मौजूद हैं ठंडा पानी से बालों को धोने के संबंध में -
क्या ठंडे पानी से बाल धोने से सर्दी-जुकाम हो सकता है?
अगर आप सिर्फ अपने बालों को ठंडे पानी से धोते हैं और अपने शरीर को तौलिए से ढककर रखते हैं, तो यह आपके लिए सुरक्षित है। इससे आपको सर्दी-जुकाम नहीं होगी।
क्या ठंडे पानी से कंडीशनर धोना चाहिए?
बिल्कुल सही बात है, ठंडे पानी से कंडीशनर धोने पर आपके बालों की चमक बढ़ती है।
कितनी बार ठंडे पानी से बाल धोएं?
अपने बालों को सप्ताह में 2-3 बार ठंडे पानी से धोने के लिए पर्याप्त है। अधिक बार बालों को धोने से आपके स्कैल्प ड्राई हो सकता है।
ठंडे पानी से धोने के बाद बाल चिपचिपे क्यों लगते हैं?
बालों को धोते समय यह शैम्पू के अधूरे धुलने के कारण हो सकता है। अपने बालों को धोने से पहले आप इसे अच्छी तरह रिंस करें।
क्या बारिश के ठंडे पानी से बाल धोना सुरक्षित है?
बारिश का पानी प्रदूषित हो सकता है। अपने बालों को धोने के लिए आप फ़िल्टर्ड पानी का ही इस्तेमाल करें।
बालों को ठंडे पानी से धोने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सुबह या शाम को नहाते समय, जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो। यह अच्छा समय होगा।