रोजाना बाल धोना: सही या गलत? | Glow Derm
एक बार फिर Glow Derm में आपका स्वागत है, अपने बालों की देखभाल हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में एक हम हिस्सा है। खास तौर पर जब हम आप अपने लुक और पर्सनालिटी को ध्यान में रखते हैं, तो बालों की सफाई और उसकी सही देखभाल पर ध्यान देना हमारे लिए बेहद जरूरी हो जाता है।
लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है, कि रोजाना रोजाना बाल धोना हमारे बालों के लिए सही है या गलत। इस सवाल का जवाब सीधे तौर पर हां या ना में देना आसान नहीं है। क्योंकि एक व्यक्ति के बालों के प्रकार, स्क्रैप की स्थिति और उसकी जीवन शैली पर यह निर्भर करती है।
इस लेख में हम रोजाना रोजाना बाल धोने से जुड़े पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत।
बाल धोने का महत्व
जब हम अपने बाल धोते हैं, तो इसका मुख्य उद्देश्य यही होता है कि, हमारे सर की त्वचा और बालों में जमी गंदगी तेल पसीने और डेड स्किन सेल्स को साफ करना। हमारे स्क्रैप में एक प्राकृतिक तत्व निकलता है, जो हमारे बालों को पोषण और नमी प्रदान करता है।
हालांकि, अगर गंदगी अधिक मात्रा में बनता है। तो यह बालों को चिपचिपा और गंदा बना सकता है। साथ ही वातावरण में मौजूद धूल प्रदूषण और अन्य प्रकार के बहुत से गंदगी हमारे बालों में जम जाती है। जो बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए बालों को समय-समय पर धोना बेहद जरूरी होता है।
रोजाना बाल धोने के फायदे
- सफाई और ताजगी का अहसास: अगर आप रोजाना अपने बालों को धोते हैं, तो इससे स्कैल्प और बाल साफ सुथरे रहते हैं। जिससे आपको दिन भर में ताजगी महसूस होती है और आपका आत्मविश्वास बना रहता है।
- पसीने और गंध से छुटकारा: अगर आपके शरीर में से सामान्य से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है, या आप जिम जाते हैं, तो आप या ध्यान रखें कि अपने बालों को हमेशा साफ सुथरे रखें इससे आपके बाल लंबे समय तक मजबूत और चमकदार बने रहेंगे।
- प्रदूषण से बचाव: आजकल हर जगह गांव हो या शहर सभी जगह प्रदूषण की मात्रा बहुत अधिक बढ़ चुकी है। जिससे आपके बाल बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। रोजाना बाल धोने से आपके शरीर की गंदगी और बालों में जेम धुल कर साफ हो जाते हैं। इससे आपका बाल स्वस्थ रहता है।
- तेल और ग्रीस का नियंत्रण: जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली होता है, वे लोग अपने बालों को रोजाना धोने का प्रयास करें क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को हटाने में काफी मदद करता है।
रोजाना बाल धोने के नुकसान
- प्राकृतिक तेल की कमी: रोजाना बाल धोने से स्कैल्प का प्राकृतिक पोशाक तेल आपके बालों से हट सकता है। जिससे आपके बाल रुके और बेजान हो सकते हैं।
- बालों का झड़ना: अगर आप अपने बालों को बार-बार धोते हैं, तो इससे आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। खासकर अगर आप कठोर प्रकार के शैंपू का इस्तेमाल कर रहे हो तो।
- ड्राई और फ्लैकी स्कैल्प: जिन लोगों की स्कैल्प ड्राई होती है, उनके लिए रोजाना बाल धोना भी उनके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे उन्हें डेंड्रफ की समस्या हो सकती है।
- खर्च और समय: अगर आप रोजाना अपने बालों को धोते हैं, तो इसमें आपका समय और पैसा दोनों खपत होती है। क्योंकि आपको शैंपू और कंडीशनर का बार-बार इस्तेमाल करना पड़ता है।
कौन-कौन से फैक्टर तय करते हैं कि आपको अपने बाल कितनी बार धोने चाहिए?
निम्नलिखित हैं यह कुछ तथ्य:
- बालों का प्रकार: ऑयली बाल: अगर आपके बाल बहुत ऑयली प्रकार के हैं, तो आपको रोजाना या हर दूसरे दिन अपने बाल धोने की जरूरत हो सकती है। इससे आपके बाल स्वास्थ्य और मजबूत बने रहते हैं।
- ड्राई बाल: अगर आपका बात ड्राई प्रकार का है, तो आपको अपने बालों को हफ्ते में 2-3 बार ही धोने चाहिए। इससे आपके बाल स्वस्थ रहते हैं।
- नॉर्मल बाल: अगर आपका बाल नॉर्मल बालों में आता है, तो आप अपने बालों को हफ्ते में तीन से चार बार धो सकते हैं। इससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार बने रहते हैं।
- स्कैल्प का प्रकार: ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को अधिक बार अपने बालों को धोने की जरूरत होती है। ड्राई स्कैल्प वाले लोगों को कम बार अपने बालों को धोने की जरूरत होती है।
- जीवनशैली: अगर आप अपने शरीर से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, जैसे जिम जाना या अधिक खेलकूद करना तो आपको अपने बाल ज्यादा बार धोने पड़ सकते हैं। क्योंकि आवश्यकता से अधिक फिजिकल एक्टिविटी करते वक्त आपके बाल भी गंदे होते हैं।
- मौसम: यह बात आप भली-भांति जानते हैं, कि गर्मियों के दिनों में अधिक पसीना आता है। इसीलिए बालों को अधिक बार उसे समय धोने की जरूरत होती है। वहीं सर्दियों में काम बार भी अपने बालों को धोने से काम चल जाता है।
सही तरीका और सुझाव
अपने बालों को धोने से पहले आप निम्नलिखित तथ्यों को ध्यान में रखें।
- सही शैंपू चुनें: इस बात का आप ध्यान रखें, कि अपने बालों के प्रकार के अनुसार ही शैंपू का चुनाव करें। सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैंपू ड्राई और सेंसिटिव स्कैल्प के लिए बेहतर होते हैं।
- कंडीशनर का इस्तेमाल करें: जब भी आप अपने बालों को धोए तो उसके बाद अपने बालों में कंडीशनर लगाना ना भूले। यह आपके बालों को नमी और पोषण देता है। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं।
- गर्म पानी से बचें: आप इस बात का खास ख्याल रखे कि, आप अपने बालों को धोते समय हमेशा गुनगुना या ठंडा पानी का इस्तेमाल करें। क्योंकि, गर्म पानी आपके बालों को रुख बना सकती है इससे आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
- सुखाने का सही तरीका: ध्यान रखे, कि आप अपने बालों को धोने के बाद उसे तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय अपने हाल को हाथों से हल्के हाथों से धीरे-धीरे करके सुखाने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि आप अपने बालों को नेचुरली सूखने दे।
- बालों की मालिश करें: अपने बालों को धोने से पहले उसमें नारियल, बादाम या आंवला तेल से मालिश जरूर करें। यह आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। और इसके अलावा उन्हें पोषण देने में काफी मदद करता है।
निष्कर्ष
रोजाना बाल धोना सही है या गलत यह पूरी तरह आपके बालों पर और स्क्रैप पर के प्रकार आपके जीवनशैली और पर्यावरण पर निर्भर करता है। अगर आपके बाल बहुत ऑयली है और आप प्रदूषण वाली जगह पर रहते हैं, तो आपको रोजाना बाल धोना बहुत ही जरूरी है।
वहीं अगर आपके बाल ड्राई है, तो आपको हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है, कि अपने बालों की देखभाल के लिए सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और एक संतुलित दैनिक दिनचर्या अपनाए। बाल धोना आपके लिए उतना ही जरूरी है, जितना उन्हें सुरक्षा और पोषण देना है।
आपके बाल आपकी खूबसूरती का ताज हैं, इसलिए उनकी देखभाल में कभी कोई कमी न करें!
बाल धोने के मिथक और सच्चाई
यहां कुछ रोजाना बाल धोने से संबंधित कुछ मुख्य सवाल दिए गए हैं।
रोजाना बाल धोने से बाल तेजी से बढ़ते हैं?
अपने बालों को धोने का सीधा असर बालों के ग्रंथ पर नहीं पड़ता बालों के ग्रंथ आपके जीव और हेल्थ पर निर्भर करता है।
बाल धोने से डैंड्रफ खत्म हो जाता है?
डैंड्रफ एक फंगल इंफेक्शन है इसे ठीक करने के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू या किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
रोजाना शैंपू करने से बाल चमकदार बनते हैं?
रोजाना बालों में शैंपू करने से बोल रुके हो सकते हैं, चमक बनाए रखने के लिए आपको सही प्रोडक्ट्स या हेल्थ केयर रूटिंग या नहीं सही दैनिक दिनचर्या अपनाना बहुत जरूरी है।