हर उम्र में स्वस्थ बाल कैसे पाएं? जाने सरल शब्दों में | Glow Derm
एक बार फिर Glow Derm में आपका स्वागत है। बाल हमारी सुंदरता और व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी से हमारा आत्मविश्वास बना रहता है। बढ़ते उम्र के साथ बालों में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जैसे की, बाल झड़ना, सफेद होना, बालों का पतला होना और रूखापन इनमें शामिल है।
हालांकि हर उम्र में स्वस्थ्य बोल पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। अगर हम अपने बालों को सही तरीके से देखभाल करें, तो हम अपने बालों को बुढ़ापे तक स्वस्थ, घन और मजबूत बनाए रख सकते हैं। हम इस लेख के माध्यम से इसी विषय पर गहराई से विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।
बालों की संरचना और जरूरतों को समझें
हमारे बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। बालों की जड़ों की सेहत बनाए रखना हमारे लिए काफी जरूरत हो जरूरी होता है। उम्र बढ़ने के साथ हमारे बाल की जड़ों में कमजोरी होने लगती है।
जिससे हमारे बाल धीरे-धीरे करके उम्र के साथ झड़ते चले जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए यह आपको समझना जरूरी है, कि हर उम्र में उनकी अलग-अलग जरूरत क्या-क्या होती है।
- 20-30 वर्ष की उम्र में: इस उम्र में हमारे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है इस उम्र में पोषण और स्टाइलिंग का सही संतुलन होना हमारे बालों के लिए काफी आवश्यक है।
- 30-40 वर्ष की उम्र में: इस उम्र में हमारे बाल की जोड़ धीरे-धीरे करके कमजोर होने लगती है, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं इस उम्र में सामान्य हो सकती है।
- 40-50 वर्ष की उम्र में: इस उम्र में हमारे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हमारे बालों पर असर डालते हैं इससे हमारे बाल सफेद और धीरे-धीरे झड़ने लगते हैं।
- 50+ वर्ष की उम्र में: इस उम्र में हमारे बाल पतले और सफेद होने लगते हैं और धीरे-धीरे करके जाने लगते हैं। इस उम्र में अधिक दिखबल की जरूरत होती है।
हर उम्र में स्वस्थ बालों के लिए सही खानपान
हम अपने बालों को बुढ़ापे तक ऐसे ही स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं। बशर्ते हमें जरूरत है सही दैनिक दिनचर्या और संतुलित आहार के। संतुलित आहार में शामिल होने वाले निम्नलिखित खाद्य पदार्थ शामिल है।
- प्रोटीन: अंडा, मछली, दूध, और दालें प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
- विटामिन बी7 (बायोटिन): यहहमारे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप अंडा, बादाम और केला से प्राप्त करें।
- आयरन: हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक और चुकंदर आयरन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड: यह हमारे बालों को चमकदार बनाता है। इसे आप मछली और अखरोट से प्राप्त करें।
- जिंक और सेलेनियम: यह हमारे बालों को झड़ने से बचाता है। इसे आप नट्स और बीजों से प्राप्त करें।
बालों की देखभाल के सही तरीके
अपने बालों की सही से देखभाल करने के लिए आप निम्नलिखित विधियों को अपनाने का प्रयास करें।
बाल धोने का सही तरीका
- कोशिश करें कि आप हफ्ते में 2-3 बार अपने बाल धोएं। रोजाना बाल धोने से बालों का नैचुरल ऑयल उस मे से खत्म हो सकता है।
- अपने बालों को धोने के लिए कोशिश करें कि आप माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग करें।
- बाल धोते समय कंडीशनर अपने बालों के मिड-लेंथ और सिरों पर लगाएं।
तेल मालिश (ऑयलिंग)
- हफ्ते में दो से तीन दिन रात को सोते समय अपने बालों में नारियल, आर्गन, या बादाम तेल से मालिश करें।
- सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार तेल लगाएं। यह जड़ों को पोषण और मजबूती देता है।
हेयर मास्क
- अपने बालों को हाइड्रेट रखने के लिए कोशिश करें कि, आप होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल ही करें।
- बालों के लिए घर पर बने दही, एलोवेरा, या अंडे से बने मास्क हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
सही कंघी का इस्तेमाल
- ध्यान रखें कि, आप अपने बालों को कंगी करते समय बालों में चौड़े दांत वाली कंगी का ही उपयोग करें। हालांकि, अलग-अलग प्रकार के बालों के लिए अलग-अलग प्रकार के कंगी उपलब्ध है।
- स्नान करने के बाद तुरंत अपने बालों में कंघी करने से बच्चे। इसे आपके बाल एक दूसरे से चिपक सकते हैं।
हीट स्टाइलिंग से बचें
- हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का अधिक इस्तेमाल आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस का उपयोग सीमित समय के लिए ही करें।
- अगर आप को इस्तेमाल करना पड़े तो अपने बालों में हीट प्रोटेक्टेंट का उपयोग जरूर करें।
बालों की समस्याओं के लिए प्राकृतिक उपचार
यहां बालों से संबंधित कुछ मुख्य समस्याओं के निदान घरेलू उपचार से किए हुए हैं -
डैंड्रफ के लिए
- हफ्ते में दो से तीन दिन नींबू और नारियल तेल का मिश्रण सिर पर लगाएं।
- अपने बालों में टी ट्री ऑयल का उपयोग करें।
झड़ते बालों के लिए
- रात को सोते समय हफ्ते में दो से तीन बार प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाएं।
- मेंहदी और आंवला पाउडर का हेयर पैक बनाएं। और अपने बालों में लगाएं।
सफेद बालों के लिए
- स्नान करते समय आंवला और शिकाकाई से बाल धोएं।
- अधिक से अधिक मात्रा में करी पत्तों का सेवन करें।
हर उम्र में तनाव से बचना जरूरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि, तनाव बालों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। जब हम अधिक मानसिक तनाव में रहते हैं तो इससे हमारे शरीर पर और मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है इससे हमारे बाल धीरे-धीरे करके झड़ने लगते हैं। और बालों की ग्रोथ रुक जाती है।
योग, ध्यान और नियमित व्यायाम तनाव को कम करने में काफी मदद करते हैं। इससे हमारे शरीर की रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।
बालों को सूर्य और प्रदूषण से बचाएं
- धूप में घर से बाहर निकलते समय अपने बालों को स्कार्फ या टोपी से ढकें।
- प्रदूषण से अपने बालों को बचाने के लिए नियमित रूप से बाल धोएं।
बालों के लिए सही आदतें अपनाएं
- कोशिश करें कि आप हर रोज पर्याप्त नींद लें।
- भोजन करने के आधे घंटे बाद पानी भरपूर मात्रा में पिएं।
- ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाले हानिकारक केमिकल्स वाले उत्पादों का उपयोग न करें।
निष्कर्ष
हर उम्र में स्वस्थ बोल पाना संभव नहीं है, अगर हम सही खान-पान नियमित देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, तो हम अपने बालों को बुढ़ापे के समय तक भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और उम्र से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए प्राकृतिक घरेलू नुस्खे और सही पोषण सबसे महत्वपूर्ण है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
यहां कुछ लोगों द्वारा पूछे जाने वाले मुख्य सवाल मौजूद हैं -
बाल झड़ने की सबसे आम वजह क्या है?
बाल झड़ने का सबसे आम कारण तनाव, पोषण की कमी और शरीर में हार्मोनल बदलाव है। इसके साथ-साथ प्रदूषण भी हमारे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है।
क्या रोजाना शैंपू करना सही है?
स्नान करते समय रोजाना अपने बालों में शैंपू करने से बालों की नेचुरल ऑयल खत्म हो सकती है। हफ्ते में 2 से 3 बार ही अपने बालों में शैंपू करें।
तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
रात को सोते समय हल्के गर्म तेल को अपने सिर की त्वचा पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें और सुबह स्नान के समय अपने बालों को अच्छी तरह धो ले।
बाल सफेद होने से रोकने के लिए क्या खाएं?
बालों को सफेद होने से बचने के लिए आपको अपने आहार में आंवला, करी पत्ते, और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
क्या हीट स्टाइलिंग से बाल खराब होते हैं?
बार-बार और हर रोज बालों में स्टाइलिंग करने से आपके बाल कमजोर और रखे हो सकते हैं इससे आपके बाल धीरे-धीरे करके टूट भी सकते हैं।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय क्या है?
बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको संतुलित आहार, बालों में नियमित तेल मालिश और तनाव मुक्त जीवन अपनाने की जरूरत है। यह सभी आपके बालों को स्वस्थ और काफी मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।