रंगीन बालों की देखभाल: कलर फेडिंग से बचाव
रंगीन बाल आजकल के समय में फैशन और व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है चाहे आप अपने बालों को हाईलाइट दिन ओंब्रे स्टाइल करें, या पूरी तरह से कलर करें, रंगीन बालों की देखभाल करना आसान नहीं है। इसके सही देखभाल के बिना बालों का रंग जल्दी फ़ेड हो सकता है। जिससे आपके बाल बेजान और कमजोर नजर आ सकते हैं।
हम इस लेख के माध्यम से आपको रंगीन बालों की देखभाल के लिए सभी पहलुओं पर गहराई से चर्चा करेंगे और यह भी समझने की प्रयास करेंगे कि, कैसे रंगीन बालों को लंबे समय तक टिकाऊ बनाया जा सकता है।
रंगीन बाल क्यों फेड होते हैं?
बालों का रंग फेड होने के कई कारण हो सकते हैं: जो निम्नलिखित हैं -
- धूप के संपर्क में आना: सूर्य से निकलने वाली हानिकारक UV किरणें आपके बालों के रंग को फीका कर सकती हैं।
- अत्यधिक धोना: बार-बार शैंपू करने से आपके बालों में से रंग जल्दी निकल जाता है।
- रासायनिक उत्पादों का उपयोग: सल्फेट युक्त शैंपू और अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स आपके बालों का रंग खराब कर सकते हैं।
- गर्मी का प्रभाव: स्ट्रेटनर और कर्लर जैसी स्टाइलिंग टूल्स का अगर आप अत्यधिक उपयोग कर रहे है, तो यह आपके बालों का रंग कमजोर कर देता है।
- अनुचित देखभाल: अगर आपके बाल रंगीन हैं, तो आपके बालों के लिए खास देखभाल और प्रोडक्ट्स की आवश्यकता होती है।
रंगीन बालों की देखभाल के लिए आवश्यक कदम
रंगीन बालों के देखभाल के लिए आप निम्नलिखित कदम उठाएं-
सही शैंपू और कंडीशनर का चुनाव
अपने रंगीन बालों के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करना बेहद जरूरी है। ये प्रोडक्ट्स बालों का रंग लंबे समय तक बनाए रखते हैं और उन्हें रूखा होने से बचाते हैं।
बालों को बार-बार न धोएं
अपने रंगीन बालों को सप्ताह में दो से तीन बार से ज्यादा धोने से बचें। बार-बार कलर किए हुए बाल को धोने से उसके प्राकृतिक तेल खत्म हो सकती है, और आपके बाल जल्दी फेड हो सकते हैं।
गर्म पानी का उपयोग न करें
बालों पर अचानक गिरा हुआ गर्म पानी बालों की ऊपरी परत को खोल देता है, जिससे रंग जल्दी निकल जाता है। बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुना या ठंडा पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
धूप से बचाव करें
जब भी आप कहीं बाहर जाएं तो ध्यान रखें कि, अपने सिर पर हल्के कपड़े जरूर रख कर बाहर निकले। UV प्रोटक्शन स्प्रे का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।
गर्मी से बचाव करें
कोशिश करें कि आप हीट स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग सीमित करें। अगर इसका उपयोग करना आवश्यक हो, तो पहले आप अपने बालों में हीट प्रोटेक्शन स्प्रे लगाएं।
डीप कंडीशनिंग करें
रंगीन बालों के लिए डीप कंडीशनिंग बहुत जरूरी है। यह बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखना है। सप्ताह में काम से कम एक या दो बार दीप कंडीशनिंग जरूर करें।
हेयर मास्क का उपयोग करें
कोशिश करें कि आप घरेलू सामग्री जैसे दही, शहद, और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। ये आपके बालों को पोषण देने के साथ-साथ बालों के रंग को भी बनाए रखते हैं।
सैलून ट्रीटमेंट लें
रंगीन बालों के लिए कोशिश करें कि आप नियमित रूप से सैलून में प्रोटीन ट्रीटमेंट करवाएं। यह आपके रंगीन बालों की संरचना को मजबूत बनाता है।
रंगीन बालों के लिए विशेष प्रकार के तेल का उपयोग
आर्गन ऑयल, नारियल तेल, और जोजोबा ऑयल आपके रंगीन बालों के लिए बेहतरीन साबित होता हैं। ये आपके बालों की नमी बनाए रखते हैं और इसके साथ साथ रंग को फीका होने से बचाते हैं।
रंग को लंबे समय तक बनाए रखने के टिप्स
- अपने बालों को रंग करवाने के बाद पहले 72 घंटे तक शैंपू न करें।
- अपने बालों में कलर-प्रोटेक्ट सीरम का नियमित उपयोग करें।
- अपने बालों को सर्दी और गर्मी से बचाएं।
घरेलू उपचारों से बालों का रंग बनाए रखें
निम्न घरेलू नुस्खे को अपने बालों पर आजमाएं -
ग्रीन टी रिंस
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके बालों का रंग बनाए रखने में काफी मदद करते हैं।
विधि: सबसे पहले आप अपने घर पर एक कप ग्रीन टी बनाएं, ठंडा करें और अपने बाल धोने के बाद इसे रिंस के रूप में लगाएं।
मेथी और नारियल तेल का मिश्रण
मेथी और नारियल का यह मिश्रण बालों को पोषण देता है और बालों के रंग को सुरक्षित रखता है।
विधि: कुछ मेथी दाने को पीसकर नारियल तेल में मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं।
दही और नींबू का मास्क
दही आपके बालों को नमी प्रदान करता है, जबकि नींबू आपके बालों में से रंग को फीका होने से बचाता है।
विधि: एक बड़ा चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं।
रंगीन बालों की देखभाल के फायदे
इसके फायदे निम्नलिखित हैं -
- इससे आपके बालों का रंग लंबे समय तक बना रहता है।
- इससे आपके बाल चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं।
- यह आपके बालों को टूटने और रूखेपन से बचते हैं।
- इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
निष्कर्ष
रंगीन बालों की देखभाल करना एक आवश्यक कार्य माना जाता है। जिसमें सही प्रोडक्ट्स और दिनचर्या का पालन करना काफी जरूरी होता है। बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें बाहरी नुकसान से बचाना काफी आवश्यक हो जाता है।
ऊपर बताए गए टिप्स और उपायों को अपना आप अपने ना केवल बालों के रंग को बनाए रख सकते हैं बल्कि, उन्हें स्वस्थ और चमकदार भी बना सकते हैं। हमें उम्मीद है कि, यह लेख आपको काफी पसंद आई होगी।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
कुछ लोगों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल निम्नलिखित हैं -
रंगीन बालों के लिए कौन सा शैंपू सबसे अच्छा है?
रंगीन बालों के लिए सल्फेट-फ्री और कलर-प्रोटेक्टिव शैंपू का उपयोग करें।
क्या रंगीन बालों को रोजाना धोना सही है?
रंगीन बालों को सप्ताह में 2-3 बार बाल धोना पर्याप्त है।
क्या घरेलू उपाय रंगीन बालों के लिए सुरक्षित हैं?
रंगीन बालों के लिए प्राकृतिक सामग्री से बने हेयर मास्क और तेल सुरक्षित हैं।
क्या धूप बालों के रंग को नुकसान पहुंचा सकती है?
सूर्य की UV किरणें आपके रंगीन बालों का रंग फीका कर सकती हैं।
क्या हीट स्टाइलिंग टूल्स से रंगीन बाल खराब हो सकते हैं?
अत्यधिक गर्मी रंगीन बालों का रंग फीका कर सकती है। कोशिश करें कि आप हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का उपयोग करें।
बालों का रंग कितने समय तक टिक सकता है?
रंगीन बालों को सही देखभाल करने पर 6-8 हफ्ते तक रंग टिक सकता है।